{"_id":"59a066304f1c1b4f138b48b1","slug":"131503684144-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव के लिए सजे विघ्न विनाशक के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव के लिए सजे विघ्न विनाशक के दरबार
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। गणेश चतुर्थी पर ऊं वक्रतुंड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:, निर्विघभनं कुरु में देव सर्व कार्येषु सर्वदा.. मंत्र के स्वर गूंज उठे। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुभता व बुद्धि के प्रदाता रिद्धि-सिद्धि विनायक की प्रतिमा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद स्थापित की गई। इस दौरान आरती भजन व जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
मंगलमूर्ति की स्थापना के साथ ही गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस खास मौके पर दर्शन व आशीष पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर स्थित सारावगी में दीपक निगम व सोनू साहू ने विघ्न विनाशक की स्थापना कर गणेश महिमा का गुणगान किया। शहर क्षेत्र में सत्यप्रेमीनगर, घंटाघर, सरदार पटेल, राजकमल रोड, आवास विकास सेक्टर पांच, रसूलपुर में गणेश प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। शाम होते ही पांडाल रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठे। आधुनिकतम लाइटिंग व विभिन्न प्रकार के फूलों से सजे गणपति के दरबार महक उठे। पर भजन व गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पूजन अर्चन के बाद श्रद्धालुओं ने भजन गाया- पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो.., जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा..., गजानन महाराज पधारो दर्शन की तैयारी है... भजन कीर्तन कर श्रद्धालु भक्तिभाव से ओतप्रोत हो गए।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की गई गणेश मूर्तियां
फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार माता मालीबाग पटेल नगर में शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इसके अलावा जशोदा मंदिर व हनुमान मंदिर ब्राम्हणी टोला, लोहार टोला पचघरा, संतोषी माता मंदिर में विधि विधान से मूर्ति की स्थापना की गई। टिकैतनगर प्रतिनिधि के अनुसार मेें मेन चौराहे और कस्बा इचौली में भूहिहारे बाबा मंदिर पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। दरियाबाद में नगर पंचायत में गणेश प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने पूजन अर्चन किया। गणेश प्रतिमाओं को कई तरह के फूलों से सजाया गया। शाम को आरती में शामिल होने व दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ रही।