फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   शाम होते ही अंधेरे में डूब जाते हैं पीड़ितों के आशियाने

शाम होते ही अंधेरे में डूब जाते हैं पीड़ितों के आशियाने

Tue, 15 Aug 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शाम होते ही अंधेरे में डूब जाते हैं पीड़ितों के आशियाने
शाम होते ही अंधेरे में डूब जाते बाढ़ पीड़ितों के आशियाने
विज्ञापन

टिकैतनगर (बाराबंकी)। बाढ की त्रासदी झेल रहे पूरेडलई विकास खंड के दर्जनों गांव पूरी तरह जलमग्न हैं। अलीनगर रानीमऊ तटबंध हो या चरसरी यहां पर बसे लोगों का आशियाना शाम ढलते ही घने अंधेरे में डूब जाते हैं। इनके पास अपने घरों मे उजाले की कोई व्यवस्था नहीं है।

गोबरहा निवासी पप्पल बताते हैं कि अभी गांव में कोई राहत सामग्री नही पहुंचाई गई है। तटबंध पर कुछ परिवारों को तिरपाल की जगह पतली पन्नी वितरित की जा रही थी। जिसको ग्रामीणों ने लेने से इंकार कर दिया था तब से यहां पर कोई नहीं आया। करोनी निवासी लाल मोहर उत्तम ने बताया की गांव में घरों के भीतर दो फिट पानी भरा हुआ है। सरकारी व्यवस्था के नाम कुछ भी वितरण नही किया गया है। पिछले एक माह से पानी-पानी होते रायपुर, परसावल, नैपुरा, कमियार के लोगों की जिंदगी में गम ही गम है। बाढ़ से घिरने, बहने, बसने और भोगने के दर्द को महसूस नहीं किया जा सकता है। घाघरा का गुस्सा देखना है तो रायुपर में जाइए जहां लोग जोखिम उठाकर जिंदगी के लिए जंग कर रहे हैं। जहां हर घर में मुसीबतों का डेरा है। नीचे पानी और छतों पर जिंदगानी। न अपना खाना, न मवेशियों का ठिकाना। उनकी ओर बढ़ रही प्रत्येक नाव में उन्हें जलदूत नजर आते हैं, जो उनके लिए भोजन पानी लेकर आने वाले हैं। जलमग्न गांवों की यही कहानी है। मीलों तक सिर्फ पानी ही पानी है। दर्जनों गावों की एक तरफ जीवन देने वाली घाघरा का उफान तो दूसरी तरफ विनाश लीला। रातोरात गृहस्थी व आशियाना बह गए हैं। अब तो तटबंधों पर ही नया बसेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed