{"_id":"68e2cc0f4e1e1633a4091826","slug":"13-people-injured-in-land-dispute-barabanki-news-c-315-1-brb1001-149074-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जमीन के विवाद में मारपीट, 13 लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जमीन के विवाद में मारपीट, 13 लोग जख्मी
Mon, 06 Oct 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
बदोसराय थाना क्षेत्र के खलसापुर गांव में हुई मारपीट में घायललोग। संवाद
कोटवाधाम। बदोसराय कोतवाली के खलसापुर गांव में रविवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-ठंडों से मारपीट हुई। 13 लोग जख्मी हुए। सभी घायलों को सीएचसी सिरौलीगौैसपुर पहुंचाया गया जहां से गंभीर घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
खलसापुर गांव निवासी राजिंदर सोनी और राजकुमार सोनी के मध्य एक गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को भी दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग में कार्रवाई की थी। रविवार सुबह जमीन पर कब्जेदारी को लेकर विवाद दोबारा बढ़ गया। दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए और मारपीट होने लगी।
एक पक्ष से राजिंदर सोनी, अखिलेश, रवि, चंदा देवी, विमला देवी व मंजू को चोट आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से गीता देवी, राजेश कुमार सोनी, राजकुमार, बेबी सोनी, संतोष, दिव्यांशी व सूरज सोनी को गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
सूरज का एक हाथ और पैर टूट गया है। वही राजकुमार बेहोश हैं। सूरज, राजकुमार व दूसरे पक्ष से अखिलेश व राजिंदर को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर अस्पताल में चल रहा है। बदोसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर जांच की जा रही है।