{"_id":"66f0c6828b4c136282072c44","slug":"13-patients-found-in-critical-condition-were-referred-barabanki-news-c-315-1-slko1012-124963-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गंभीर हालत में मिले 13 मरीज किए गए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गंभीर हालत में मिले 13 मरीज किए गए रेफर
Mon, 23 Sep 2024 07:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के त्रिलोकपुर पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले के दौरान मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 4,373 मरीज देखे गए। इस दौरान बुखार और पेटदर्द के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। वहीं 13 मरीज गंभीर पाए गए, इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा पात्र मिले करीब 70 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
जिले के 57 पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेलों में 1,613 महिला, 1,607 पुरुष और 1,153 बच्चे देखे गए। इस दौरान बुखार के मरीजों की संख्या 474, पेटदर्द के 436, सर्दी जुकाम के 385 मरीज देखे गए। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर 124 लोगों की कोरोना, हेपेटाइटिस बी के 29, हेपेटाइटिस सी के तीन, मलेरिया के 105 और संदिग्ध डेंगू के सात मरीजों की जांच कराई गई, लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं मिला। इस दौरान नेत्र रोग के 27, लीवर के 36, डायबिटीज के 217, त्वचा रोग के 635, संदिग्ध टीबी के 15, खून की कमी के 228, हाइपरटेंशन के 46 मरीज देखे गए।
पीएचसी त्रिलोकपुर में दवा लेने आई मंतशा, मोहिनी, रामफेर, मिठाईलाल ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं, निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था, लेकिन कोई सुधार न होने पर पीएचसी में दिखाया। जहां पर डॉक्टर ने जांच कराकर दवाएं दीं। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों को कोई असुविधा न हो इसके लिए 90 चिकित्सक और 218 कर्मचारियों को लगाया गया था।