फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   12th class students can also participate in Inspire Award

Barabanki News: 12वीं के छात्र भी ले सकेंगे इंस्पायर अवार्ड में हिस्सा

Thu, 07 Aug 2025 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
12th class students can also participate in Inspire Award
बाराबंकी। इंस्पायर मानक अवार्ड योजना का दायरा अब और बढ़ा दिया गया है। अब तक केवल कक्षा 10 तक के छात्र ही इस योजना में भाग ले सकते थे लेकिन अब 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि 12वीं तक के छात्र अधिक परिपक्व और विकसित सोच वाले होते हैं
विज्ञापन

बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इंस्पायर मानक अवार्ड योजना चलाई जा रही है।
जिले में इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत कुल 2982 विद्यालय पंजीकृत हैं। इनमें 358 माध्यमिक विद्यालय और 2624 बेसिक विद्यालय शामिल हैं। योजना में सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और संस्कृत बोर्ड के स्कूलों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक डाॅ. पूनम सिंह ने बताया कि इस बार जिले के सभी विद्यालयों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर स्कूल से कम से कम पांच छात्रों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। चयनित छात्रों को मॉडल निर्माण हेतु प्रत्येक को दस-दस हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सह समन्वय अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि इसी योजना के माध्यम से पूजा पाल जैसी बाल वैज्ञानिक ने धूल रहित थ्रेशर बनाकर जिले और देश का नाम जापान तक रोशन किया था। योजना का उद्देश्य है कि और भी बच्चे पूजा पाल की तरह प्रेरणा लेकर नवाचार की राह पर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed