फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   डिपो की बसों के बराबर हुआ सिटी बसों का किराया

डिपो की बसों के बराबर हुआ सिटी बसों का किराया

Wed, 08 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
डिपो की बसों के बराबर हुआ सिटी बसों का किराया
डिपो की बसों के बराबर
विज्ञापन

हुआ सिटी बसों का किराया
- सिटी बसों से ज्यादा यात्री कर रहे थे यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर से लखनऊ तक जाने के लिए चल रही महानगरीय बसों से डिपो की बसों को भारी नुकसान हो रहा था। सिटी बसों का किराया कम होने से यात्री डिपो की बसों से यात्रा करने में कम रुचि ले रहे थे। एआरएम ने इसकी शिकायत प्रबंध निदेशक कर दोनों बसों का किराया बराबर कराने की मांग की थी। एमडी के आदेश के बुधवार को दोनों बसों का किराया बराबर कर दिया गया।
जिले में परिवहन निगम की 123 अनुबंधित बसे विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं। इसके अलावा देवा तिराहे से पॉलिटेक्निक समेत कैसरबाग, चारबाग के लिए उपनगरीय परिवहन सेवा की 19 बसों का संचालन होता है। सिटी बसों का किराया डिपो की बसों से चार रुपये कम होने से यात्री सिटी बसों से यात्रा करते थे जिससे डिपो की बसों को भारी नुकसान झेलना पड़ता था। इस संबंध में एआरएम ने प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया था। प्रबंध निदेशक ने डिपो की बस का किराया 20 रुपये और सिटी बस का किराया 24 रुपये होने पर खासी नाराजगी जताते हुए उपनगरीय सेवा के एमडी को पत्र लिखकर डिपो की बसों के बराबर किराया किए जाने का आदेश दिया था। बुधवार को दोनों डिपों की बसों का किराया एक समान होकर 24 रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन-
सिटी की 19 बसें शहर से लखनऊ तक चार से पांच ट्रिप लगाकर भारी संख्या में यात्रियों को ढोती हैं। किराया कम होने से यात्री भी इसी बस से यात्रा करने में रुचि ले रहे थे। शिकायत के बाद अब किराया एक सामान हो गया है जिससे डिपो की आय में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरएस वर्मा, एआरएम बाराबंकी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed