{"_id":"5a3bfe6e4f1c1bfc0f8b5419","slug":"121513881198-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका परिषद में आज होगी बोर्ड की पहली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका परिषद में आज होगी बोर्ड की पहली बैठक
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद में नए अध्यक्ष के साथ सभासदों की आज पहली बोर्ड बैठक होगी। इसमें साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था के प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। पहली बैठक में प्रमुख रूप से स्वच्छता, बिजली, पानी, प्रकाश व्यवस्था बिंदु को एजेंडा में शामिल किया गया है।
सीमा विस्तार के बाद वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर 29 हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष शशी श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी संगीता कुमारी व सभासदों के साथ शुक्रवार को बोर्ड की पहली बैठक होगी। नव विस्तारित वार्डों के विकास के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके अलावा सभासदों द्वारा जो प्रस्ताव दिए जाएंगे, उस पर विचार कर कार्य होगा।
गंदगी देख बिफरी ईओ
अधिशासी अधिकारी ने शुक्रवार को कैलाश आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य गलियां साफ दिखीं लेकिन कई जगह फैली गंदगी देख नाराजगी जताई। नालियों की सही ढंग से सफाई कराने और कूड़ा उठान के सफाई नायक को निर्देश दिए।
विज्ञापन
एलईडी लाइट से जगमगाएगा शहर
शहर क्षेत्र को एलईडी से आच्छादित किया जाएगा जिससे शहर एलईडी की दूधिया रोशनी से जगमग हो सकेगा। शहर क्षेत्र में कुल 12657 स्थानों पर लाइट लगी है जिसमें अभी 1246 स्थानों पर सोडियम लाइट लगी है। ईओ ने बताया कि कार्ययोजना बनाई जा रही है। ऊर्जा की बचत के लिए हर जगह एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे।