फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   टू लेन से जुडेंगे पांच ब्लॉक व दो तहसील

टू लेन से जुडेंगे पांच ब्लॉक व दो तहसील

Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
टू लेन से जुडेंगे पांच ब्लॉक व दो तहसील
टू लेन से जुडे़ंगे पांच ब्लॉक व दो तहसील
विज्ञापन


बाराबंकी। जिले की दो तहसीलों और पांच ब्लॉकों को टू लेन से जोड़े जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 100.05 किमी. सड़क निर्माण में 16572.37 लाख रुपये खर्च आने का अनुमानित बजट पेश किया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है बजट मिलते ही कार्य शुुरू करा दिया जाएगा।

रामनगर तहसील मुख्यालय बिछलिखा-सीहामऊ मार्ग पर पड़ता है। जिसकी चौड़ाई मात्र तीन मीटर है। बांदा बहराइच मार्ग से इसे जोडने के लिए 1.15 किलोमीटर तक सात मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्य में 175.96 लाख रुपये खर्च आएगा। वहीं तहसील सिरौलीगौसपुर को सफदरगंज वॉया बदोसरांय टू लेन मार्ग से जोडने के लिए 2895 लाख रुपये की लागत से 23 किमी लंबी व सात मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। चिनहट-सतरिख मार्ग से हरख ब्लॉक व सफदरगंज बदोसरांय मार्ग से सिद्धौर ब्लॉक को जोड़ने के लिए 19 किमी लंबी सड़क निर्माण में करीब 4160 लाख रुपये के बजट की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक पूरेडलई को टिकैतनगर बाया बदोसरांय, ब्लॉक सिरौलीगौसपुर को सफदरगंज वॉया बदोसरांय व सूरतगंज ब्लॉक को सुढियामऊ-रामनगर मार्ग से जोड़ने के लिए 36 किमी. तक सड़क को सात मीटर चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। सबसे लंबे इस मार्ग के निर्माण में 6341.41 लाख रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण द्वारा संबंधित कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। कार्य को मंजूरी मिल चुकी है बजट आते ही कार्य शुुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed