{"_id":"59b824e84f1c1bec7f8b669a","slug":"121505240296-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को आनलाइन मिलेंगी खाद, बीज और दवाएं: अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को आनलाइन मिलेंगी खाद, बीज और दवाएं: अवस्थी
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को आनलाइन मिलेंगी खाद, बीज और दवाएं : डॉ. उदय शंकर
जैदपुर (बाराबंकी)। इफ्को के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने कहा कि अब किसानों को भी ऑनलाइन खाद, बीज और कीटनाशक दवाएं मिलेंगी। किसान द्वारा मंगाया सामान उसके घर पहुंच जाएगा। डॉ. अवस्थी इफ्को के पचास वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दौलतपुर में किसान रामसरन वर्मा के फार्म हाउस पर किसान एवं सहकार सम्मेलन में व्यक्त किए।
एमडी ने कहा कि मात्र पांच लाख रुपये से 3 नवंबर 1967 को इफ्को का सफर शुरू किया गया है और आज किसानों के विश्वास से 50 करोड़ रुपये से अधिक की इफ्को हो गई है। उन्होंने कहा कि जैविक खाद्य को संतुलित मात्रा में प्रयोग करना चाहिए। इलाहाबाद के फूलपुर गांव में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की तरह अब यह बाराबंकी में भी खोली जाएगी। जिससे किसानों के आलू व टमाटर की फसल का नुकसान न होने पाए। इफ्को किसानों को सहयोग करने के लिए हमेशा आगे रहती है। इफ्को के कार्यकारणी निदेशक योगेंद्र वर्मा ने भी किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
किसानों को मिला एटीएम कार्ड
इफ्को के सहयोग से 24 किसानों को इफ्को एटीएम कार्ड दिए जिसमें ढाई हजार रुपये इफ्को का समान खरीदने सकेंगे। बाराबंकी जिले में अपनी किसानी के बल पर आगे बढ़ने वाले किसानों को बैंक महाप्रबंधक ने शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान भी किया है।
विज्ञापन
कम दाम में नहीं बेचना होगा सब्जियां व फल
बाराबंकी जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट बनने के बाद यहां के किसानों को कम दामों में अपने केला, टमाटर, आम, मिर्च व अन्य सब्जियों को नहीं बेचना होगा। अब यहां के किसान भी चिंता मुक्त होकर खेती कर सकते हैं बाराबंकी जिले का नाम अच्छी किसानी के लिए मशहूर हो गया है। कार्यक्रम में इफ्को सहित अन्य कंपनियों के स्टाल भी लगे थे।