{"_id":"596519fe4f1c1beb058b4655","slug":"121499798014-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से युवक घायल
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से युवक घायल
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बे के मुख्य चौराहे पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया है। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
मंगलवार की शाम को कोतवाली क्षेत्र के सीठूमऊ गांव निवासी इंद्रदेव तिवारी पत्नी के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे। मुख्य चौराहे से बाराबंकी की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे इंद्रदेव घायल हो गए। टक्कर के बाद उनकी पत्नी दूर जा गिरी और उन्हें मामूली चोट आई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से इंद्रदेव को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंद्रदेव की पत्नी को मामूली चोट के कारण उपचार कर घर भेज दिया गया। बाइक चला रहे इंद्रदेव हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल पीके तिवारी ने कहा दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके से जा रही ट्रक को कब्जे में लिया है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।