फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   12 special trains will stop at Barabanki and Budhwal.

Barabanki News: 12 स्पेशल ट्रेनों का बाराबंकी व बुढ़वल में ठहराव

Sat, 28 Feb 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 28 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
12 special trains will stop at Barabanki and Budhwal.
बाराबंकी। होली के मौके पर ट्रेनें ठसाठस भरने लगी है। जबकि दिल्ली, पंजाब, गुजरात व महाराष्ट्र समेत कई स्थानों में लाखों की संख्या में लोग लखनऊ, बाराबंकी व पूर्वांचल के जिलों के साथ बिहार लौटते हैं। ऐसे में रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। हम ऐसी 12 ट्रेनों की जानकारी आपको दे रहे हैं जो जिले के बाराबंकी और बुढ़वल स्टेशन पर भी ठहराव लेंगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

- ट्रेन संख्या 09111 बड़ोदरा से प्रत्येक सोमवार रात 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और लखनऊ होते हुए बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ठहराव लेते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


- ट्रेन संख्या 09112 प्रत्येक बुधवार सुबह 5:00 बजे गोरखपुर से रवाना होगी व बाराबंकी में ठहरेगी। इसके बाद लखनऊ, उन्नाव के रास्ते बड़ोदरा पहुंचेगी।

- ट्रेन संख्या 09183 साप्ताहिक विशेष प्रत्येक बुधवार रात 10:30 बजे मुंबई से प्रस्थान करेगी व बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ठहराव के बाद वाराणसी पहुंचेगी।

- ट्रेन संख्या 09184 वापसी में वाराणसी से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी व बाराबंकी में ठहराव के बाद लखनऊ, उन्नाव के रास्ते मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 04729 साप्ताहिक होली विशेष 26 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगी। श्रीगंगानगर से 13:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:40 बजे बुढ़वल में ठहराव लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ट्रेन संख्या 04730 27 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार संचालित हो रही। यह गोरखपुर से सुबह 7:30 बजे प्रस्थान कर रात 1:27 बजे बुढ़वल पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 04731 साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी एक मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार संचालित होगी। यह श्रीगंगानगर से 13:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:40 बजे बुढ़वल में ठहराव लेगी।

- ट्रेन संख्या 04732 साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह बुढ़वल में 12:02 बजे ठहराव लेगी।
- ट्रेन संख्या 05301 साप्ताहिक होली स्पेशल पांच से 26 मार्च तक चलेगी। मऊ जंक्शन से प्रत्येक बृहस्पतिवार को प्रस्थान कर 10:37 बजे जिले के बुढ़वल स्टेशन पर ठहराव लेगी।
- ट्रेन संख्या 05302 अम्बाला कैंट से हर शुक्रवार को चलकर दोपहर 3:52 बजे बुढ़वल पहुंचेगी। कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन यात्रा के दौरान 18 स्टेशनों पर रुकती है।

- ट्रेन संख्या 05005 बढ़नी-अमृतसर होली स्पेशल चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। बढ़नी से 15:10 बजे प्रस्थान कर बलरामपुर, गोंडा के बाद शाम 6:22 बजे बुढ़वल में रुकेगी।
- ट्रेन संख्या 05006 वापसी में अमृतसर से बृहस्पतिवार को चलकर सुबह 5:02 बजे बुढ़वल पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन सीतापुर से होते हुए अमृतसर तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed