{"_id":"66958e16939ae5900304d6e9","slug":"12-somewhere-there-is-power-failure-for-ten-hours-barabanki-news-c-315-1-brp1007-120674-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिहार के प्रधानों ने चिलौकी में देखे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिहार के प्रधानों ने चिलौकी में देखे विकास कार्य
Tue, 16 Jul 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। बिहार से ग्राम प्रधानों का 18 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सोमवार को पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए ग्राम पंचायत चिलौकी पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम सभा में कराए जाने वाले विकास व निर्माण कार्य के अलावा कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली।
आगा खान फाउंडेशन बहराईच की परियोजना समंवयक अनुपम लता एवं बिहार की परियोजना समंवयक काजल चौरसिया के नेतृत्व में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई ग्राम पंचायत डुमरी की मुखिया शोभा देवी, राधानगर की मुखिया बालकेशिया देवी, बेरुआडीह की सुमन देवी, राजापाकड़ की मिंटू देवी , बरियारपुर की गीता देवी, पिलखी गजपति की प्रज्ञा कुमारी, मीरापुर की रंजना राय आदि गोपालपुर की शैल देवी, विशनपुर की शैली देवी समेत अन्य लोगों ने पंचायती राज व्यवस्था, महिला उत्थान (समूह), क्लस्टर योजना आदि की जानकारी ली। (संवाद)