फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   12 pm will result first

12 बजे तक आएगा पहला नतीजा

Sat, 31 Oct 2015 11:43 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा रविवार सुबह आठ बजे खुल जाएगा। और 12 बजते-बजते पहला नतीजा भी सामने आ जाएगा। पंचायत चुनाव की मतगणना जिले के 15 ब्लॉकों में होगी। इसके लिए ब्लॉकों में 292 टेबल लगाई गई हैं। डीडीसी के 58 पदों के लिए 1156 और बीडीसी के 1458 पदों के लिए 10578 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिला प्रशासन का दावा है कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार देर रात तक अधिकारी मतगणना स्थल का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन



 जिले में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए गए। जिला पंचायत सदस्य पद के 58 पदों के लिए 1156 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत के 1458 पदों के लिए 10578 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। चारों चरणों की चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने से जिला प्रशासन उत्साह से लवरेज है।
विज्ञापन



मतगणना की प्रक्रिया भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का दावा जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। जिले के 15 ब्लॉकों में मतगणना के लिए 292 टेबल लगाई गई है। मतगणना पर नजर रखने के लिए 146 सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक में दो सेक्टर और एक जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। मतगणना के सौ मीटर दायरे को प्रतिबंधित जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के तहत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। पंचायत चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार का पूरा विवरण ब्लॉक से सीधे ही ऑनलाइन किया जाएगा। इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र का कहना है कि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से   संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed