{"_id":"67abb362989f9271b205afc1","slug":"12-people-of-the-gang-involved-in-cheating-in-the-name-of-fake-company-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1007-133139-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फर्जी कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 12 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फर्जी कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 12 लोग गिरफ्तार
Wed, 12 Feb 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व चोरी का बरामद सामान।
बाराबंकी। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंदुस्तान मार्केटिंग के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के 12 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गांव-गांव जाकर पंजीकृत कंपनी बताकर 7,500 रुपये की साड़ी खरीदने पर ग्राहकों को स्क्रैच कूपन का लालच देता था। इन कूपनों के जरिये एलईडी टीवी, लैंप, नकद राशि और अन्य महंगे ब्रांडेड सामान जीतने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था।
गिरोह का मास्टरमाइंड बिजली सनी सीतामढ़ी, बिहार का का निवासी है, जो कानपुर में एक दुकान में काम करता था और वहीं से नकली व सस्ता सामान खरीदकर अपने साथियों नरेश साहनी, रंजीत कुमार, बब्लू कुमार, रमेश साहनी, धर्मेन्द्र कुमार, नवीन साहनी, मंजू साहनी, सुकन महतो, पप्पू कुमार, अजीत कुमार, और जग्गू कुमार के साथ गावों में जाकर बेचता था।
पुलिस ने इस गिरोह की गतिविधियों की सूचना मिलने पर एक विशेष टीम गठित की थी। रामसनेहीघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी की टीम ने जांच के बाद अहमदपुर टोल प्लाजा के पास एक किराए के मकान में छापा मारकर कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 48,350 रुपये नकद, 5,050 स्क्रैच कार्ड, 101 एलईडी टीवी, 50 लैंप, 218 साड़ियां और चार अदद मोटरसाइकिल बरामद किए गए। एडिशनल एसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।