फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आसमान से बरस रही झुलसाने वाली आग

आसमान से बरस रही झुलसाने वाली आग

Sun, 12 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
आसमान से बरस रही झुलसाने वाली आग
तेज धूप के बाद उमड़े बादलों ने किया निराश
विज्ञापन

बाराबंकी। गर्मी का कहर शनिवार को भी जारी रहा। तेज धूप होने से अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया और घने बादल छाने के साथ तेज हवा चलने लगी। इससे लोगों को बारिश की आस जगी लेकिन बादलों ने निराश किया।

जिले में शनिवार को भी सुबह से धूप की तेजी परेशान करने लगी। दोपहर तक गर्मी असहनीय हो गई। शरीर को झुलसा देने वाली धूप के चलते दोपहर में सड़कों पर बहुत कम लोग निकले। जरूरी काम से निकलने वालों ने शरीर कपड़ों से ढक रखा था। महिलाएं धूप से बचने के लिए छाता लेकर निकलीं। प्यास बुझाने के लिए लोगों ने पानी के अन्य शीतल पेय का आनंद लिया। शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया और बादल छाने के साथ धूल भरी तेज हवा चलने लगी। तेज आंधी की आशंका में लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


मौसम के रूख को देखते हुए लोगों में बारिश की आस जगी लेकिन बादलों ने निराश किया। उधर मौसम विभाग ने मौसम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए बारिश की संभावना से इन्कार नहीं किया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed