{"_id":"5c8016cdbdec2214391ec4bc","slug":"11551898317-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी सचिवालय में किसानों बंद किया छुट्टा मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी सचिवालय में किसानों बंद किया छुट्टा मवेशी
विज्ञापन
क्षेत्र के जौरास गांव में खेत में फसल को नुकसान पहुंचाने से आक्रोशित किसानों ने छुट्टा मवेशियों को गांव के मिनी सचिवालय में बंद कर गेट पर ताला लगा दिया। लेखपाल ने कहा कि मिनी सचिवालय में बंद पशुओं को पशु आश्रय स्थल भेजा जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र में छुट्टा मवेशी किसानों की फसल को नुकसान पहुुंचा रहे हैं। मेहनत से तैयार की गई फसल को बर्बाद होने से किसानों में आक्रोश है। छुट्टा मवेशी जितना खाते हैं, उससे अधिक अपने पैर से फसल को नष्ट कर देते हैं।
समूह में खेतों में पहुंचे छुट्टा मवेशी किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार को जौरास गांव में फसलों के नुकसान से आक्रोशित किसानों ने छुट्टा मवेशियों को पकड़ लिया और मिनी सचिवालय में बंदकर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
कोई ताला खोलकर पशुओं को ले नहीं जा सके, इसके लिए किसान लगातार मिनी सचिवालय की पहरेदारी कर रहे हैं। सूचना पर पहुंचे लेखपाल संदीप वर्मा ने कहा कि छुट्टा पशुओं को पशु आश्रय स्थल में भेजने का प्रबंध किया जा रहा है।