फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   जेईई मेंस में 99.32 परसेंटाइल के साथ अभिषेक अव्वल

जेईई मेंस में 99.32 परसेंटाइल के साथ अभिषेक अव्वल

Mon, 21 Jan 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेंस में 99.32 परसेंटाइल के साथ अभिषेक अव्वल
जेईई मेंस में 99.32 परसेंटाइल के साथ अभिषेक अव्वल
विज्ञापन



बाराबंकी। जेईई मेंस में एक बार फिर जिले के मेधावियों ने अपना जलवा दिखाया। 11 से अधिक युवाओं ने 90 से अधिक परसेंटाइल लाकर आईआईटी में प्रवेश का अपना दावा मजबूत कर लिया है।


शहर के एमबी कॉलेज के छात्र अभिषेक कुमार 99.32 परसेंटाइल के साथ जिले में अव्वल रहे। इसी कॉलेज के क्षितिज द्विवेदी 99.23 परसेंटाइल के साथ दूसरे व रामसवेक यादव इंटर कॉलेज के अभिजीत नंदन 99.195 परसेंटाइल के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
विज्ञापन



श्री सांई इंटर कॉलेज के आकाश वर्मा ने 99.17, रिहांशु वर्मा ने 98.92, प्रिंस ने 98.26, विकास ने 96.5, विष्णु प्रताप सिंह ने 96.31, अजीत पटेल ने 91.67, सुधाकर ने 90.23 व जाह्नवी शर्मा ने 91.18 परसेंटाइल हासिल कर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली बार ऑनलाइन परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह दिखा। ऐसे में कम परसेंटाइल पाने वाले युवाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। युवाओं को अप्रैल में दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। ये व्यवस्था सरकार ने पहली बार की है। वहीं अच्छे परसेंटाइल हासिल करने वाले युवा जेई एडवांस की परीक्षा अप्रैल में देंगे।



जिले के 64 से 90 परसेंटाइल पाने वाले युवाओं में भी खुशी देखने को मिली। शहर के श्री सांई इंटर कॉलेज के अभिषेक वर्मा ने 85.5, अबु हुजैफा ने 82.17, चंद्रेश यादव ने 80.95, अनुराग पटेल ने 70.69, हर्ष मौर्य ने 70.13 व पायनियर इंटर कॉलेज के छात्र अंकित वर्मा ने 64 परसेंटाइल हासिल कर कॉलेज के साथ ही जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed