फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   समय पर इलाज न मिलने से गई महिला की जान

समय पर इलाज न मिलने से गई महिला की जान

Tue, 19 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
समय पर इलाज न मिलने से गई महिला की जान
समय पर इलाज न मिलने से गई महिला की जान
विज्ञापन

टिकैतनगर (बाराबंकी)। सर्पदंश से पीड़ित महिला को समय पर इलाज न मिल पाने से मौत हो गयी। पहले तो एंबुलेंस नहीं मिली फिर जब उसे किसी तरह सीएचसी पहुंचाया गया तो चिकित्सक अपने कमरे पर मरीज देखने में व्यस्त थे और जब डॉक्टर मौके पर पहुंचे तो स्थित बिगड़ चुकी थी। अपने बचाव के लिए उसे रेफर कर दिया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से महिला की जान गई।

मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम अरसंडा का है। यहां के निवासी राजकरन का आरोप है कि सोमवार सुबह दरवाजे पर झाडू़ लगाते समय उसकी पत्नी शांति (35) को सांप ने डस लिया। तुरंत ही 108 एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन आधे घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी साधन से सुबह साढ़े सात बजे वह सीएचसी टिकैतनगर पहुंचा। मौके पर कोई नहीं था पीछे बने कमरों पर जाकर देखा तो डॉक्टर कमरे पर ही मरीज देख रहे थे। उसने डॉक्टर से पत्नी को सांप काटने की जानकारी दी और चलने को कहा लेकिन मौके पर मौजूद डॉक्टर ने मरीज देखकर तुरंत आने की बात कहकर वापस कर दिया। लगभग एक घंटे के बाद जब डॉक्टर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। घबराये डॉक्टर ने ताबड़तोड़ तीन इंजेक्शन लगाये लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बचाव में डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित का कहना है कि इंजेक्शन देते समय डॉक्टर के हाथ कांप रहे थे हड़बड़ाहट में उसकी निडिल भी टूट गयी थी जिससे काफी खून निकला। परिवारीजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई है। शिकायत सीएमओ से की है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर हेमंत ने बताया कि सुबह डॉक्टर अमित दुबे मौजूद थे तीन डोज देकर स्थित नियंत्रण में न होने पर रेफर किया गया था मौके पर मौत की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed