फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सहारनपुर का फर्नीचर और भदोही के कालीन बढ़ाएंगे देवा की रौनक

सहारनपुर का फर्नीचर और भदोही के कालीन बढ़ाएंगे देवा की रौनक

Tue, 12 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर का फर्नीचर और भदोही के कालीन बढ़ाएंगे देवा की रौनक
सहारनपुर का फर्नीचर व भदोही के कालीन बढ़ाएंगे देवा की रौनक
विज्ञापन


बाराबंकी। छह अक्टूबर से शुरू होेने वाले जिले के प्रसिद्ध देवा महोत्सव में गैर जिलों के मशहूर उत्पादों के व्यापारियों को बुलाया जा रहा है। देवा मेला कमेटी के अध्यक्ष व डीएम अखिलेश तिवारी की ओर से इस संबंध में अनुरोध पत्र गैर जिलों के व्यापारियों को भेजा गया है। इस बार देवा में मेले में कार्यक्रमों की संख्या कम करने के साथ ही अच्छे व नामचीन कलाकारों को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिले का प्रसिद्ध देवा मेला लगभग 25 दिनों बाद शुरू होना है। लेकिन मेला कमेटी की ओर से अभी तक किस कलाकार को बुलाना है, किससे बात करनी है आदि पर सहमति ही नहीं बन पाई है। पर इतना जरूर हुआ है कि गैर जिलों के प्रसिद्ध उत्पादों की दुकानों को मेले में लगाने के लिए मेला कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी की ओर से बरेली के मशहूर बर्तन, सहारनपुर का फर्नीचर और भदोही के प्रसिद्ध कालीन के बड़े व्यापारियों को अनुरोध पत्र भेजा गया है। मेला कमेटी की ओर से दो दिन पूर्व ही लाइट, पंडाल समेत पशु बाजारों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सांस्कृतिक मंच पर होने वाले दस दिवसीय कार्यक्रम को लेकर कलाकारों से संपर्क कर रणनीति बनाई जाने की बात जिम्मेदार कह रहे हैं।
विज्ञापन


बाक्स
प्रसिद्ध कवियों और शायरों को बुलाने की तैयारी
इस बार देवा महोत्सव में होने वाले कवि सम्मेलन और मुशायरे में देश के जाने-माने कवियों और शायरों को बुलाने की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन का मानना है कि भले ही कवियों और शायरों की संख्या कम हो, लेकिन यह कार्यक्रम कुछ अलग हटकर हो। इसके लिए भी देश के कई जाने-माने कवियों और शायरों से बातचीत का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
इस बार मेले में कई जिलों के प्रसिद्ध उत्पादों को बिक्री के लिए जिलाधिकारी की ओर से व्यापारियों को अनुरोध पत्र भेजा गया है। तीन-चार दिनों में कलाकारों से बातचीत कर कार्यक्रम निर्धारित कर दिया जाएगा।
- अनिल कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed