फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   शैलपुत्री की पूजा के साथ गूंजे मां के जयकारे

शैलपुत्री की पूजा के साथ गूंजे मां के जयकारे

Thu, 21 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
शैलपुत्री की पूजा के साथ गूंजे मां के जयकारे
शैलपुत्री की पूजा के साथ गूंजे मां के जयकारे
विज्ञापन

बाराबंकी। सुख, समृद्धि, शांति, ऐश्वर्य व ज्ञान प्रदायिनी जगजननी माता दुर्गा के नौ रूपों में प्रथम शैलपुत्री की पूजा के साथ मां के जयकारे गूंज उठे। सुबह मंदिरों में घंटा घड़ियाल की गूंज के साथ ही भक्तों ने जयकारे लगाए और पूजन अर्चन कर मंगल कामना की।
नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां भगवती के शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा अर्चना की। भक्तों ने गाय के घी से माता को भोग लगाया। गुरुवार सुबह मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। करीब पांच बजे शहर स्थित बड़ी देवी माता मंदिर में आरती की गई। आकर्षक लाल रंग की चुनरी से सजी माता की मूर्तियों को धूप, दीप, पुष्प, घृत से पूजन किया गया। मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर व ग्रामीण अंचलों में स्थित देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर आशीष मांगा। वहीं घरों में हवन पूजन के बीच शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर भक्तों ने मां की स्तुति की व व्रत का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नवरात्रि के पहले दिन ग्रामीण अंचलों में घर-घर देवी मां की पूजन अर्चना और मां के भक्ति की धूम रही। फतेहपुर स्थित शक्तिधाम स्थित देवी मंदिर, गुरसेल मंदिर, सिद्धौर क्षेत्र मेें बीबीपुर स्थित देवी मंदिर, उधौली स्थित ज्वालामुखी देवी मंदिर, जंगलेश्वर मंदिर, हैदरगढ़ क्षेत्र में शीतला माता समेत देवी मंदिरों में भक्तों ने पहुंच कर पूजा अर्चना की। कई भक्तों ने घरों में कलश स्थापना कर मां की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, दरियाबाद नगर सहित थाना क्षेत्र में कुल 43 जगहों पर इस बार देवी पंडाल सजाए गये जिनमें मां दुर्गा का दरबार सजेगा। इन 43 पंडालों में से करीब 30 में गुरुवार को पहले नवरात्रि के अवसर पर मां जगतजननी विराजमान हो गई। वहीं नगर सहित अन्य 13 जगहों पर 27 सितंबर को बिराजित होगी। घरों में कलश स्थापना के बाद से विधि विधान से पूजन शुरू हुआ है। देवी मां के भक्तों ने उपवास भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed