{"_id":"593edf8f1126f41e768b4586","slug":"111497292687-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कमिर्यो की पिटाई करने वाली महिला पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कमिर्यो की पिटाई करने वाली महिला पर मुकदमा
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में मारपीट करने करने वाली महिला पर मुकदमा
रामसनेहीघाट (बाराबंकी) थाने के अंदर विपक्षी व पुलिस कर्मियों की पिटाई करने वाली महिला व उसके पति तथा दोनों बेटों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं महिला के पति की तहरीर पर विपक्षियों के खिलाफ भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
रविवार की शाम इंदरपुर गांव मे भूमि पर कब्जे को लेकर महेन्द्र प्रताप उर्फ ननकऊ व विजय बहादुर सिंह के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। सूचना पाकर डॉयल 100 के सिपाही मौके पर पहुंचे और दोनों लोगों को पकड़ कर थाने ले आए। पति विजय बहादुर को पुलिस द्वारा पकड़ कर ले जाने की जानकारी लखनऊ में नर्स का कार्य कर रही पत्नी रेखा सिंह को हुई तो वह थाने पहुंच गई। रेखा ने थाने पहुंचते ही विपक्षी ननकऊ को पीटना शुरू कर दिया था जिसे बचाने पहुंचे दीवान शिव प्रसाद पाल व एक सिपाही को भी पीट दिया था। महिला सिपाहियों ने बड़ी मशक्कत कर विवाद शांत कराया। हालांकि इस घटना से प्रभारी निरीक्षक ने इनकार कर पति की गिरफ्तारी से महिला के आक्रोशित होने की बात बताई थी। मगर, थाने के अंदर हुई इस घटना से पुलिस कर्मियों मे आक्रोश के बाद सोमवार को विपक्षी महेंद्र प्रताप की तहरीर पर विजय बहादुर व उसकी पत्नी रेखा तथा बेटे अभिषेक व आशीष के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। वहीं विजय बहादुर की तहरीर पर महेंद्र प्रताप के विरुद्ध भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।