फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   11 teacher suspended and cut one of salary

11 शिक्षक निलंबित एक का कटा गया वेतन

Wed, 12 Aug 2015 11:28 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ने बुधवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया और कई विद्यालयों का बीईओ के माध्यम से निरीक्षण कराया तो कई विद्यालय समय से पहले बंद पाए गए।
विज्ञापन


वहीं कई शिक्षक बिना सूचना के गायब मिले। शिक्षकों द्वारा बरती जा रही इस लापरवाही से नाराज बीएसए ने 11 शिक्षकों केे जहां निलंबित करते हुए जवाब तलब किया है वहीं एक शिक्षक का वेतन भी काटा है।

बीएसए पीएन सिंह ने रामनगर के प्राथमिक विद्यालय बिलौली का निरीक्षण किया तो यह विद्यालय सवा आठ बजे तक नहीं खुला था। बच्चे स्कूल के बाहर खेलते पाए गए।

बच्चों से जानकारी करने पर बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षक हमेशा देर से आते हैं और जल्दी चले जाते हैं। इससे नाराज बीएसए ने यहां पर तैनात शिक्षिका रीना चौधरी, आरती पांडेय और तवया देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जवाब तलब किया है। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय डेहुआ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यहां पर तैनात शिक्षिका पूनम देवी बच्चों केे पढ़ाने के बजाए गप्पें हांक रही थी जिस पर बीएसए ने इनका एक दिन का वेतन काटते हुए चेेतावनी दी है। बिना सूचना के गायब पाए जाने पर प्राथमिक विद्यालय टिहुरी में तैनात शिक्षक सरोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करसकला में तैनात शिक्षिका शबनम 12 बजे विद्यालय बंद कर घर चली गई और बच्चो स्कूल के बाहर खेलते पाए गए। जिस पर इन्हें भी निलंबित कर दिया गया है। मल्लापुर में तैनात शिक्षक संजीव कुमार और रत्नेश कुमार को भी निलंबित किया गया है।

यह दोनों भी बिना सूचना के गायब मिले। निंदूरा ब्लॉक के उमरा विद्यालय में तैनात शिक्षिका अंजू शर्मा को भी निलंबित किया गया है। बेरी आलम में तैनात शिक्षक अनिरुद्घ प्रसाद, पवन शंकर दीक्षित, सुमन गौतम साढ़े बारह बजे विद्यालय में ताल डालकर चले गए। जिस पर इन्हें भी निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि निलंबित किए गए शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है।


डायट को भी देखा

प्रभारी प्राचार्य डायट बीएसए पीएन सिंह ने इसी के साथ बुधवार को शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गनेशपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर तैनात लिपिक गजराज यादव और गीता तिवारी बिना सूचना के गायब मिले जिस पर इनका एक दिन का वेतन काटते हुए जवाब तलब किया गया है। वहीं लापरवाही बरते जाने पर लिपिक संदीप को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed