फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   11 new dengue patient

डेंगू और बुखार से 11 मिले पीड़ित, कराए गए भर्ती

Tue, 22 Nov 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
11 new dengue patient
बाराबंकी। डेंगू और बुखार के मरीजों के मिलने का सिलसिला अनवरत जारी है। सोमवार को डेंगू और बुखार से 11 लोग पीड़ित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी पीड़ितों को परिजनों ने अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। वहीं 138 लोगों का सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लखपेड़ाबाग निवासी रामकुमार, गोविंद, देवीदयाल, बाल बिहार कॉलोनी निवासी राधिका, कोमल, पीरबटावन निवासी जमील, फुरकान, कैसरजहां, बड़ेल निवासी गीता देवी समेत 11 लोग डेंगू और बुखार जैसे लक्षणों से पीड़ित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि जिले में बुखार के एक्टिव केसों की संख्या 224 और डेंगू मरीजों की संख्या 35 रह गई। जिला अस्पताल में डेंगू के 20 मरीज भर्ती हैं जिनका उपचार चल रहा है। बताया कि 138 लोगों का सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है। विभाग की टीम लगातार फील्ड का भ्रमण कर लोगों को रोग से बचाव के लिए जागरूक कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed