फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   11 members tasted victory again in Nawabganj

Barabanki News: नवाबगंज में 11 सदस्यों ने फिर चखा जीत का स्वाद

Tue, 16 May 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
11 members tasted victory again in Nawabganj
- छह सदस्यों ने लगातार चौथी या पांचवीं बार दर्ज की जीत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। नगर पालिका नवाबगंंज में पिछले चुनाव में सदस्य पद का चुनाव जीतने वाले 11 सदस्यों ने इस बार भी सफलता हासिल की हैं। इनमें आधा दर्जन सभासद पिछले 20-25 वर्षों से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। पीरबटावन पूर्वी से मोहम्मद ताज पांचवीं बार सदस्य चुने गए हैं जबकि सत्यप्रेमीनगर की मुक्ता सिंह सर्वाधिक मत पाकर चुनाव जीती हैं। इसके पहले इनके पति देवेंद्र सिंह लगातार तीन बार सदस्य रह चुके हैं। कानून गोयान वार्ड से सुशील गुप्ता पांचवीं बार चुनाव जीते हैं। 2017 में इनकी पत्नी गौरी गुप्ता चुनाव लड़ी थीं और जीत दर्ज की थी। कैलाश आश्रम वार्ड से पंकज ने लगातार पांचवीं बार निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज की है। 2012 के चुनाव में सीट महिला के लिए आरक्षित होने पर इनकी भाभी संतोष मिश्रा चुनाव लड़ी थीं और जीतीं भी थीं। सरावगी वार्ड से शील प्रकाश भी पिछले कई वर्षों से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। नेहरूनगर वार्ड से फैसल पहली बार 2017 में सदस्य चुने गए थे। इन्होंने इस बार भी जीत का स्वाद चखा है। तहसील कॉलोनी से सरिता, कोठीडीह से इश्तियाद अहमद, दशहराबाग से पुष्पलता वर्मा व गुलरिया गार्दा से नजमा बेगम ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उधर, बनवा पल्हरी, गांधी नगर, बड़ेल, लखपेड़ाबाग, लक्ष्मणपुरी, वाल्मीकिनगर , मकदूमपुर, आजाद नगर, जलालपुर, आनंद विहार, बेगमगंज, बढि़यन टोला, आलापुर, भितरी पीरबटावन, विकास भवन, कटरा बरादरी व रसूलपुर वार्डों को इस बार नए सदस्य मिले हैं।


सपा को 12 तो भाजपा को चार सीट पर जीत
नगर पालिका नवाबगंज में इस बार समाजवादी पार्टी को 12 वार्डों में जीत मिली है। इनमें बड़ेल, लक्ष्मनपुरी, बढि़यनटोला, मकदूमपुर, पीरबटावन पश्चिमी, तहसील कॉलोनी, पीरबटावन पूर्वी, कटरा बारादरी, विकासनगर, वाल्मीकिनगर, दुर्गापुरी व रसूलपुर शामिल हैं। वहीं, भाजपा को लखपेड़ाबाग, जलालपुर, दशहराबाग व सत्यप्रेमी नगर वार्डों में जीत मिली है। शेष 13 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed