{"_id":"6a932d4cee0fdef0c20062d4","slug":"11-girl-students-depart-for-the-state-level-school-girls-football-tournament-barabanki-news-c-315-1-brb1038-178138-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रदेशीय विद्यालयीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए 11 छात्राएं रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रदेशीय विद्यालयीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए 11 छात्राएं रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बल पर जिले के परिषदीय विद्यालयों की 11 बालिकाओं का चयन राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए किया गया है। ये खिलाड़ी 30 अगस्त से तीन सितंबर तक आजमगढ़ मंडल के बलिया जिले में होने वाली प्रदेशीय विद्यालयीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। शनिवार को छात्राओं को ट्रेन से बाराबंकी रेलवे स्टेशन से बलिया के लिए रवाना किया गया।
बीएसए नवीन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बंकी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय माती से कक्षा आठ की छात्रा दिपाली, निधी और लक्ष्मी शामिल हैं। देवा ब्लॉक से उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी छतैना की कुमुद तथा धरसंडा की सृष्टि का चयन हुआ है। हैदरगढ़ ब्लॉक का दबदबा सबसे अधिक रहा है, जहां उच्च प्राथमिक विद्यालय देवपुरा से उर्मिला, प्रिंसी, दीपका, अंशिका व अनुष्का तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिया से रूबी का चयन हुआ है। बीएसए ने बताया कि रविवार से शुरू हो रही प्रतियोगिता में बालिकाएं दम दिखाएंगी। जिला व्यायाम शिक्षिक रितू पाठक ने बताया कि शनिवार को टीम में शामिल सभी छात्राएं बलिया रवाना हो गईं।