फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आरक्षण बदलने की आशंका पर महिलाओं को लड़ाने की तैयारी

आरक्षण बदलने की आशंका पर महिलाओं को लड़ाने की तैयारी

Wed, 20 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण बदलने की आशंका पर महिलाओं को लड़ाने की तैयारी
आरक्षण बदला तो महिलाएं संभालेंगी मोर्चा
विज्ञापन

बाराबंकी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर नए सिरे से हुए परिसीमन के बाद अब कई निवर्तमान अध्यक्षों के चुनाव लड़ने पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आरक्षण के लिए शासन को भेजी गई सूची के बाद कई संभावित उम्मीदवारों ने सीट बदलने की आशंका के मद्देनजर परिवार की महिलाओं को चुनावी मैदान में उतराने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले वर्ष 2012 के नगर निकाय चुनाव में जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद और 11 नगर निकायों में कुल 59 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई थीं। इस बार सिर्फ नगर पालिका परिषद की सीमा में शामिल हुई नौ ग्राम पंचायतों के बाद यहां के वार्डों में बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे परिषद की अध्यक्ष पद की सीट पर बदलाव होने की पूरी संभावना है।
नवबंर माह में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष और सभासद पद के संभावित उम्मीदवार अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। नगर पालिका परिषद की चेयनमैन सीट पर जीत के लिए कई चेहरे शहर के मोहल्लों में कैंप लगाकर वोटरों को लुभाने के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्र शिविर, चश्मा व साड़ियों का वितरण आदि करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 2012 के निकाय चुनाव में एक नगर पालिका व 11 नगर पंचायतों के 162 वार्डों में से 59 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई थीं। जबकि 8 वार्ड अनुसूचित जातियों के लिए निर्धारित की गई थीं। वहीं 74 सीटें अनारक्षित वर्ग के लिए रखी गई थी। जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए शासन ने 21 सीटें रिर्जव की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed