{"_id":"59b6db2b4f1c1bfa7f8b63e8","slug":"101505155883-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषम परिस्थित में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों से सीख लेने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषम परिस्थित में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों से सीख लेने की जरूरत
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
टिकैतनगर (बाराबंकी)। आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानीमऊ में आयोजित कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष प्रीती कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। इस दौरान उनके साथ अन्य पांच प्रमुख सचिवों की पत्नियां भी मौजूद थीं।
पूरे डलई ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानीमऊ पहुंचीं प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राजीव कुमार की पत्नी व आकांक्षा समिति की अध्यक्ष प्रीती कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि तराई में आज भी मजबूत व दृढ़ इच्छाशक्ति के लोग मौजूद हैं। बाढ़ की त्रासदी सहना और इस विषम परिस्थिति में भी अपने परिवार का पोषण करना अत्यंत ही कठिन है। लोगों को बाढ़ पीड़ितों से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें गांवों की गलियों में पहुंच कर ग्रामीणों से बात करने और उनकी थोड़ी सेवा करने का अवसर मिला। प्रीती कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सेमरी, उमरहरा व बसंतपुर सहित कई गांवों के पीड़ित परिवार की महिलाओं को साड़ियां व बच्चों के कपड़े, छाता, टार्च, बर्तन व अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं बांटीं, जिसे पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे खिल गए। इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार सिंह ,एएसपी शशिकांत तिवारी, एसडीएम राहुल कुमार यादव, तहसीलदार पंकज दीक्षित, बीडीओ उमाशंकर सिंह, बीईओ रूद्र प्रताप यादव व थानाध्यक्ष नीरज सिंह व ग्राम प्रधान राजवती आदि मौजूद रहे।