{"_id":"593edf8e1126f481588b45de","slug":"101497292686-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की आन..बान..शान के लिए कदम से कदम मिलाऐगी बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की आन..बान..शान के लिए कदम से कदम मिलाऐगी बेटियां
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आन..बान..शान के लिए कदम से कदम मिलाएंगी बेटियां
दिल्ली पुलिस भर्ती में उमड़ीं महिला अभ्यर्थी
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के स्लोगन का असर 10वीं पीएसी के मैदान के बाहर सोमवार की भोर देखने को मिला। कोई कंधे पर तो कोई हाथ में पकड़े ट्रॉली बैग लिए युवतियां नौकरी पाने की उल्लास व उत्साह से लवरेज दिखीं। हालांकि पहले दिन बुलाई गई अभ्यर्थियों की संख्या कम पहुंची। मगर, उनमें खाकी का चोला धारण कर पुरुषों के बराबर कदम से कदम मिलाने की झलक साफ नजर आई। ट्रैक सूट, टी-शर्ट तो कोई पैंट-शर्ट में पहुंची बेटियां दिल्ली पुलिस में शामिल होकर देश की राजधानी में पहुंचने वालों की सुरक्षा के लिए कृत संकल्प नजर आईं। पीएसी ग्राउंड में प्रवेश करने से पूर्व बेटियों में देश की आन, बान व शान की रक्षा को लेकर जो जज्बा व जूनुन दिखा उसकी सराहना करने वालों की भी कमी नहीं थी।
-संबंधित खबर पेज 3 पर