फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   100 quintals of banned Thai Mangur fish recovered, eight arrested

Barabanki News: 100 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद, आठ गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 09 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
100 quintals of banned Thai Mangur fish recovered, eight arrested
बाराबंकी। पश्चिम बंगाल से गाजियाबाद व दिल्ली जा रही दो ट्रकों में भरी करीब 100 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद हुई है। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर टोल के पास जैदपुर थाने की पुलिस ने मछलियों के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मछलियां की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। खुलासे के बाद मत्स्य विभाग भी पड़ताल में जुटा है।
विज्ञापन



अधिकारियों के अनुसार जैदपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि सोमवार को प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदे दो ट्रक गाजियाबाद की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर ली। ट्रकों से आठ लोगों को पकड़ा। इन लोगों ने पहले तो कुछ बताने से इन्कार किया, मगर पुलिस ने मछली की जांच के लिए तत्काल मत्स्य विभाग की लखनऊ लैब में नमूना भेजा। लैब में पुष्टि हुई कि बरामद मछलियां थाई मांगुर ही हैं।
विज्ञापन



जैदपुर के एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पं. बंगाल के बेउगढ़ी थाना हसनाबाद जिला नार्थ निवासी ट्रक चालक सुदीप्त घोष, डेरीवाल दरोगा थाना दारीवाल निवासी गुरमुख सिंह, बोसीरहाट के जय गोपाल सरदार, अनन्तपुर के बाबू सोना उर्फ ऐनुद्दीन सरदार व इब्राहीम सद्दाक, हामिदपुर थाना अमनगा के ग्यासुद्दीन, मिर्जापुर थाना बोसीरहाट के हिल्लोल मण्डोल व इटावा जिले के सलेमपुर थाना बकेवर निवासी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया। सोमवार देर शाम तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। पुलिस व मत्स्य विभाग उधौली के पास हाईवे किनारे गड्ढे खोदवाकर मछली को डिस्पोज कराने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





थाई मांगुर के जरिए दिल्ली के हाेटलों में बंट रहा कैंसर
बाराबंकी। पुलिस की जांच में पता लगा कि पश्चिम बंगाल में नदियों से पकड़कर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली गाजियाबाद व दिल्ली के होटलों में भेजी जाती है। यहीं इनकी खपत होती है। मछलियों को बेचने तक जिंदा रखने के लिए पश्चिम बंगाल से गाजियाबाद व दिल्ली तक रास्ते में कई जिलों में रुककर ट्रकों का पानी भी बदलते थे। दरअसल थाई मांगुर मछली को पालने पर भी प्रतिबंध है। क्योंकि यह अन्य मछलियों को खा जाती है। इसलिए साल 2000 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। इतना ही नहीं विशेषज्ञ बता चुके हैं कि मांगुर मछली के खाने से कैंसर और कई गंभीर रोग हो सकते हैं। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मछली की आपूर्ति दिल्ली के होटलों में होने का पत लगा है। ऐसे में अगर यह कहा जाए कि दिल्ली के हाेटलों में कैंसर बंट रहा है तो गलत नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed