{"_id":"682b882ebaa9377b3b019333","slug":"10-years-imprisonment-in-case-of-kidnapping-and-rape-barabanki-news-c-315-1-slko1014-139771-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दस साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दस साल की सजा
Tue, 20 May 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 20 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी । विशेष अपर सत्र न्यायाधीश वीना नारायन की कोर्ट ने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त बीरू को दोषी माना है। कोर्ट ने दोषी को 10 वर्ष की कठोर कैद व 40 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि 17 मई 2011 को वह गेहूं की खेत में बोझा बनाने गई थी। शाम पांच बजे जब वह वापस आई तो उसकी पुत्री घर पर नहीं मिली। पड़ोसी ने बताया कि उसकी पुत्री को गांव का ही बीरू अपने माता-पिता के साथ बहला फुसलाकर कर ले गया है। परिजनों ने काफी तलाश किया परंतु पुत्री का पता नहीं चला। बीरू के घर पूछताछ करने पर उस के साथ दुर्व्यवहार किया गया। साक्ष्य व गवाही के आधार पर कोर्ट ने अभियुक्त बीरू को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। (संवाद)