मिड-डे-मील पर एफएसडीए का शिकंजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना भी अब एफएसडीए के दायरे में आ गई है। एफएसडीए के अधिकारी पके पकाए भोजन का नमूना भरकर जांच के लिए भेज सकेेंगे। इसके लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सभी अभिहीत अधिकारियों को आदेश जारी किया है। यदि इस आदेश का सही ढंग से अनुपालन हुआ तो मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से खिलवाड़ करना अब आसान नहीं होगा।
एफएसडीए के खाद्य आयुक्त पीके सिंह ने अपने पत्रांक संख्या एफएसडीए/खाद्य/2015/4245 दिनांक 17 जून 2015 को जारी आदेश में मध्याह्न भोजन योजना के तहत पकाए जाने वाले भोजन का नमूना भरने का आदेश दिया है। शासन से मिले इस आदेश के बाद एफएसडीए के अधिकारी इस आदेश का अनुपालन कराने के लिए जल्द ही बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाने की तैयारी में लग गए हैं। यहीं नहीं जारी शासनादेश में ये भी कहा गया है कि मध्याह्न भोजन के नमूने संग्रहीत करने के साथ की पूरी कार्रवाई से माह की पांच तारीख तक शासन को अवगत कराया जाए। इसके लिए एक फार्मेट भी जारी किया गया है कि किस प्रकार से नमूना भरा जाना है। यदि शासन द्वारा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर जारी आदेश का प्रभावी ढंग से अनुपालन हुआ तो मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से खिलवाड़ करना आसान नहीं होगा।
मध्याह्न भोजन योजना के तहत पकाए जाने वाले भोजन का नमूना भरने का आदेश आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जारी किया गया है जो विभाग को प्राप्त हो गया है