फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   wheat procurement closed without find target

लक्ष्य हासिल किए बिना गेहूं खरीद बंद

Fri, 19 Jun 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 19 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। इस वर्ष भी गेहूं की सरकारी खरीद लक्ष्य हासिल किए बिना ही बंद हो गई है। लेकिन गनीमत इस बात की है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार कई गुना अधिक गेहूं की खरीद करने में विभाग सफल रहा है। क्योंकि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की चपेट में आकर ज्यादातर गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी। एफसीआई द्वारा मानक में छूट दिए जाने का लाभ मिला और गेहूं खरीद अपेक्षा से कहीं अधिक की जा सकी।

शासन ने गेहूं खरीद का लक्ष्य इस बार 65 हजार एमटी निर्धारित किया था। खरीद का लक्ष्य हासिल करने के लिए जिले भर में 93 गेहूं खरीद केंद्र खोले गए। इन केंद्रों के माध्यम से 15 जून तक करीब 42 हजार 553 एमटी गेहूं की खरीद की जा सकी है। जबकि पिछले साल इस तारीख तक महज 4 हजार एमटी ही गेहूं की खरीद हो सकी थी। पिछले साल की अपेक्षा में देखा जाए तो इस बार बेमौसम बारिश की मार से बर्बाद हुई गेहूं की फसल के बाद भी बेहतर खरीद कि जा सकी है। इतनी अधिक खरीद होने के पीछे तर्क दिया जाता है कि एफसीआई ने इस बार गेहूं के मानक में छूट दे दी थी। क्योंकि बेमौसम बारिश की चपेट में आकर ज्यादातर गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी। और यदि मानकों में छूट न दी जाती तो गेहूं की खरीद नहीं हो पाती जिससे किसानों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता। एफसीआई द्वारा मानकों में छूट दिए जाने का नतीजा है कि गेहूं खरीद में मंडल में जिले का पहला स्थान है जबकि प्रदेश में जिले का स्थान सातवें नंबर पर बताया जा रहा है।

विज्ञापन

गेहूं खरीद का निर्धारित लक्ष्य 65 हजार एमटी भले ही हम हासिल नहीं कर सके हों। इसके बाद भी हमने बेहतर खरीद की है। पिछले साल जहां 4032 एमटी गेहूं की खरीद हुई थी वहीं इस बार हमने 42 हजार एमटी गेहूं खरीदा है। खरीद में मंडल में जिले को पहला स्थान तथा प्रदेश में सातवां स्थान मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रभाकांत द्विवेदी, जिला विपणन अधिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed