{"_id":"5efa27438ebc3e4341338f38","slug":"youth-injured-in-harsh-firing-banda-news-knp5683267146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में युवक घायल
विज्ञापन
बांदा। शादी के जश्न में हर्ष फायरिंग से युवक घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। हालांकि पुलिस को घटना की सूचना नहीं है। जसपुरा निवासी चंद्रदेव तिवारी (30) पुत्र सत्यदेव शनिवार को गड़रिया गांव से रिश्तेदार जगदंबा प्रसाद की बरात में कहरा (खन्ना, महोबा) गांव गया था।
रात को शादी के जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग में रिवाल्वर से चली गोली उसके गाल और कान को चीरकर निकल गई। चंद्रदेव लहूलुहान हो गया। उसे तुरंत बांदा जिला अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर भर्ती रखने और इलाज के बाद घर भेज दिया।
घायल के भाई रवि तिवारी ने बताया कि हालत ठीक है। उधर, जसपुरा थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।