फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth hangs on hanging after quarreling with father

पिता से झगड़े के बाद युवक फांसी पर झूला

Sat, 25 Jul 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth hangs on hanging after quarreling with father
बांदा। घरेलू विवाद के चलते युवक ने घर से बाहर पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अविवाहित था। गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी संदीप (22) पुत्र सुखवीर का शुक्रवार को शाम घर से लगभग 200 मीटर दूर पेड़ में रस्सी के फंदे पर शव लटकता मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यूपी-112 को सूचना दी। कुछ देर बाद थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय ने बताया कि माता-पिता से जमीन में हिस्सा मांग रहा था। इसी को लेकर पिता से विवाद हो गया और संदीप ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के सांड़ी गांव में रानी (26) पत्नी वीरेंद्र शुक्रवार को शाम ससुराल में आग से झुलस गई। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। घरवालों का कहना है कि खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केसरुवा (गिरवां) गांव में सीता देवी (20) पुत्री शंकर ने शनिवार को दोपहर घर में किसी बात से नाराज होकर जहरीली दवा पी ली। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घटनाओं में शहर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव में कंचन (25) और शहर के कांशीराम कालोनी में परवीन (22) ने अपने-अपने घरों में शुक्रवार को शाम जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed