फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth dies of fever, two dengue patients found

Banda News: बुखार से युवक की मौत, डेंगू के दो मरीज मिले

Sun, 01 Oct 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of fever, two dengue patients found
बांदा। वायरल फीवर और डेंगू का प्रकोप जारी है। शनिवार को बुखार से ग्रसित युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमीरपुर से परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डेंगू जांच के 30 सैंपल लगाए गए। इनमें दो में डेंगू की पुष्टि हुई। अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 95 पहुंच चुकी है। पैथोलॉजी में 287 मरीजों की जांच की गई। शनिवार को ओपीडी में 1322 मरीजों का पंजीयन किया गया।
विज्ञापन

हमीरपुर जनपद के टिकरी गांव निवासी जयशंकर (24) कानपुर में पेंटिंग का काम करता था। उसे 10 दिन से बुखार आ रहा था। प्लेटलेट्स घटने के चलते वह शुक्रवार को अपने गांव पहुंचा था। शनिवार को परिजनों ने उसे मौदहा के अस्पताल में दिखाया। वहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुखार से अब तक मरने वालों की संख्या आठ पहुंच चुकी है। उधर, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 287 मरीजों की जांच की गई। इनमें 30 सैंपल डेंगू के लिए गए। इसमें गायत्रीनगर निवासी कौशल (13) व अलीगंज निवासी शिवाकांत (30) में डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू से अब तक मिलने वाले मरीजों की संख्या 95 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को 1322 मरीजों ने पंजीयन कराया। इनमें वायरल फीवर के 300 से ज्यादा मरीज पहुंचे। दोनों फिजिशियन व बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में मरीजों की भीड़ रही।


आठ घरों को नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शंकर नगर, कुशवाहा नगर, अलीगंज, बन्यौटा में 346 घरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घरों में 1792 पात्रों को देखा गया। आठ घरों को नोटिस दी गई। जलभराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed