फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth dies in harsh firing

Banda News: हर्ष फायरिंग में युवक की मौत

Mon, 18 Mar 2024 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in harsh firing
बांदा। बरहौं संस्कार में हर्ष फायरिंग से युवक की मौत हो गई। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी कल्लू उर्फ धीरज के पुत्र का शनिवार की रात बरहौं संस्कार था। पड़ोस का ही सौरभ सिंह तमंचे से फायर कर रहा था। पड़ोस का प्रमोद पाल (22) रात करीब 11 बजे बहनों को लिवाने गया था। आरोप है कि सौरभ सिंह ने सामने खड़े प्रमोद पाल की तरफ तमंचा तानकर गोली चला दी। गोली प्रमोद पाल के सीने में बायी ओर जा लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। बरहौं संस्कार में चल रहा नाच-गाना थम गया। कल्लू और सौरभ प्रमोद को जिला अस्पताल लेकर आए। कुछ देर इलाज के बाद प्रमोद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रमोद के पिता जलमा पाल ने बताया कि तीन पुत्रों में प्रमोद छोटा और अविवाहित था। वह मकानों में पीओपी का काम करता था। पिता का आरोप है कि साल भर पहले उसके मझले पुत्र प्रकाश का आरोपी सौरभ के पिता श्याम सिंह से झगड़ा हुआ था। उसी खुन्नस में सौरभ ने उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सौरभ सिंह को दुरेड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया। हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed