फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth dies due to current after touching bar in HT line

एचटी लाइन में सरिया छूने पर करंट से युवक की मौत

Wed, 28 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to current after touching bar in HT line
बांदा। हाईटेंशन लाइन में सरिया छू जाने पर युवक की करंट से मौत हो गई। वह घर का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव निवासी राजू (20) मंगलवार की सुबह मकान बनवा रहा था। सरिया उठाकर कारीगर को देते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ जाने पर वह करंट से झुलस गया।
परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा अलाउद्दीन ने बताया कि इसी वर्ष राजू की शादी होना थी। बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन

उसके पिता नबी की लगभग 10 साल पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। एकलौते बेटे की मौत से मां महरूम बेसुध है। यह भी बताया कि मृतक पिता की करीब 12 बीघा जमीन में खेतीबाड़ी करके गुजर बसर करता था। मां का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम न कराने के लिए प्रधान समेत गांव के संभ्रांत लोगों ने पुलिस को सहमति प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। रोष जताया कि पुलिस ने जबरन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed