{"_id":"68c5c1322c1fcda01000e52d","slug":"youth-are-liking-employment-training-iti-seats-filled-banda-news-c-212-1-bnd1007-133191-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवाओं को पसंद आ रहे रोजगारपरक प्रशिक्षण, आईटीआई की सीटें भरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवाओं को पसंद आ रहे रोजगारपरक प्रशिक्षण, आईटीआई की सीटें भरीं
Sun, 14 Sep 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 06 आईटीआई बांसी में प्रशिक्षण में बनाई मेहंदी दिखातीं छात्राएं। संवाद
अतर्रा। पढ़ाई के साथ युवा अब कम समय वाले रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर हुनरमंद बनने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इसमें आईटीआई संस्थान उनकी पहली पसंद बने हैं। बदौसा रोड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांसी में प्रवेश प्रक्रिया शुरु होने के कुछ दिनों के अंदर ही सभी सीटें भर गईं हैं। यहां संचालित 15 से अधिक ट्रेडों में केवल तीन काउंसलिंग के बाद ही सभी 516 सीटों पर छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है।
आईटीआई के प्रधानाचार्य याज्ञवल सिंह ने बताया कि कॉलेज में फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिस्ट, डीएमसी, कोपा, ड्रेस मेकिंग, वेल्डर जैसे तकनीकी परक कोर्स के साथ युवतियाें व महिलाओं के लिए ब्यूटीशियन, कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग और कंप्यूटर एडेड एंब्रायडरी जैसे रोजगारपरक कोर्स संचालित हैं। ग्रामीण अंचल से लेकर कस्बे के छात्र-छात्राओं ने रूचि दिखाई है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुदेशकों द्वारा नियमित कक्षाओं की शुरुआत कर दी गई है। सभी कोर्स अल्पावधि के सर्टिफिकेट कोर्स हैं। इन्हें पूरा करने के बाद छात्रों को सीधे रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलता है। (संवाद)