फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth and woman killed in van collision

वैन की टक्कर से युवक और महिला की मौत

Wed, 11 Aug 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Youth and woman killed in van collision
Youth and woman killed in van collision - फोटो : BANDA
बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी होने वाली सास की मौत हो गई, जबकि युवक की मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। वैन में सवार पांच लोग भी घायल हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। ये चित्रकूट कामतानाथ का दर्शन कर घर लौट रहे थे, जबकि बाइक सवार अतर्रा जा रहे थे। घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

घटना बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। कोतवाली देहात क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी बबलू शुक्ला (25) बुधवार को दोपहर बाइक में गांव की पारिवारिक माला (40) पत्नी सुरेश दुबे और उनकी बेटी दीपिका (21) को लेकर आयुर्वेदिक कालेज अतर्रा जा रहा था। यहां से मां-बेटी का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक और सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन में जबरदस्त टक्कर हो गई। बाइक बबलू चला रहा था। हादसे से वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा घुसी। वैन में सवार सभी लोग अंदर फंस गए, लेकिन चालक भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने बबलू शुक्ला और माला दुबे को मृत घोषित कर दिया, गंभीर रूप से घायल दीपिका को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैन सवार उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र के बीघा गांव निवासी संतोष की पत्नी मंजू देवी (40), पुत्री ज्योति (17), पुत्र अमित (10), अंकुश (12), भतीजा छोटू (17) और दो अन्य लोग भी घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी कामतानाथ का चित्रकूट से दर्शन करके घर लौट रहे थे। पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

इसी वर्ष होनी थी बबलू की शादी
परिजनों ने बताया कि बबलू शुक्ला की शादी तय हो चुकी थी। इसी वर्ष उसकी दीपिका के साथ शादी होनी थी। माला उसकी होने वाली सास थी। दोनों घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बबलू नौ भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिवार के साथ खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed