फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Younger brother shot for ground

जमीन के लिए छोटे भाई को मार दी गोली

Fri, 18 Oct 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Younger brother shot for ground
बांदा/बबेरू। अपने हिस्से की जमीन की जुताई का विरोध करने पर छोटे भाई को तमंचे से गोली मार दी। उसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस नशे की हालत में विवाद होना बता रही है। बड़े भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

घटना गुरुवार की देर रात बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव की है। यहां का शिवनरेंद्र सिंह ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। छोटे भाई धर्मेंद्र उर्फ राजू सिंह (30) पुत्र जगमोहन ने विरोध किया। कहा कि यह जमीन उसकी है। दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

शिवनरेंद्र ने 315 बोर तमंचे से धर्मेंद्र को गोली मार दी। गोली उसके बाएं कंधे में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपी शिवनरेंद्र भाग निकला। फायर की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने धर्मेंद्र को देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घरवालों ने बताया कि तीनों भाइयों के बीच 35 बीघा जमीन है। औपचारिक रूप से बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन तीनों आपसी तौर पर जमीन पर खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय ने बताया कि घायल धर्मेंद्र अविवाहित है। उसके बड़े भाई रामेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी शिवनरेंद्र के विरुद्ध धारा 307 व आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों शराब के नशे में थे। जमीन जोतने को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed