{"_id":"684e8cfe3bbed8da7d064608","slug":"young-woman-and-her-niece-committed-suicide-in-banda-2025-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बुआ और भतीजी ने की खुदकुशी, दोपहर में सुनी थी झगड़े की आवाजें; परिजनों का कुछ भी कहने से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुआ और भतीजी ने की खुदकुशी, दोपहर में सुनी थी झगड़े की आवाजें; परिजनों का कुछ भी कहने से इनकार
Sun, 15 Jun 2025 02:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:37 PM IST
सार
बांदा के पैलानी थाना इलाके के एक गांव में बुआ और भतीजी ने खुदकुशी कर ली। दोनों किशोरियों के परिजनों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक घर में शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बुआ और भतीजी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों के मुताबिक, दोपहर में घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि परिजन इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
पैलानी थाना इलाके के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शाम को वह हैंडपंप से पानी भरने गई थी। वहां से लौटकर घर आईं तो बेटी (16) और रिश्ते की भतीजी (14) घर के कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से दुपट्टे से लटकी मिलीं।
कमरे का दरवाजा खुला था। शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह, नायब तहसीलदार जसपुरा वेद प्रकाश, एसआई सुरेश कुमार पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच कराई।
विज्ञापन
वह खुदकुशी का कारण नहीं बता पाईं। पिता मजदूरी करते हैं। दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ी थी। कक्षा 10 तक पढ़ी थी। उधर, दूसरी किशोरी के पिता ने बताया कि वह पैलानी में मकान के लिए बरसाती पन्नी लेने गए थे। लौटकर आए तो बेटी ने खाना दिया।

खाना खाने के बाद किशोरी आ गई। उसन फ्रिज का पानी पीने के लिए मांगा। पानी पीकर बेटी को अपने घर ले गई। वहीं दुपट्टे से फंदा लगा लिया। पारिवारिक रिश्तों में प्रीति बुआ और जमीला भतीजी थी।