फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man shot himself after quarrel with wife, condition critical

बांदा: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

Wed, 03 Nov 2021 12:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Nov 2021 12:46 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Young man shot himself after quarrel with wife, condition critical
घायल उमेश को एम्बुलेंस से कानपुर लेकर जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के बबेरू में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। मरका थाना क्षेत्र में कस्बा निवासी उमेश (30) पुत्र मईयादीन विश्वकर्मा ने मंगलवार देर रात 315 बोर तमंचा से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


युवक वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। घटना के समय वह शराब के नशे में था। फायर की आवाज सुनकर परिजन घर के पीछे कमरे में गए तो उमेश को तड़पता देखा। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी ले गए। हालत गम्भीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन परिजन उसे सीधा कानपुर ले गए। घटना की वजह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद बताया जा रहा है। हालांकि चर्चा रही कि धनतेरस पर्व पर शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed