फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man killed in farm cottage

खेत की झोपड़ी में युवक की हत्या

Sun, 03 Jan 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Sun, 03 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

बांदा/अतर्रा। नए वर्ष के तीसरे दिन रविवार को दो हत्याएं बिसंडा थाना क्षेत्र में हुईं। खेत में सो रहे दलित युवक को गोली मारने के बाद गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया गया। उधर, सूखा राहत में मिले पैसे बैंक से निकाल कर जा रही वृद्धा की हत्या कर पैसे, पासबुक और सोने के टाप्स लूट लिए। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की हत्या के पीछे अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। उधर, वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस जहरीला कीड़ा काटने से मौत बता रही है।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव के मजरा गड़रियन पुरवा में बदलेश श्रीवास (35) पुत्र कल्लू श्रीवास गांव से दूर खेत में झोपड़ी बनाकर रहता था। शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने झोपड़ी में ही उसे गोली मारने के बाद धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


रविवार को सुबह गांव के लोगों ने झोपड़ी के सामने चबूतरे पर उसका शव पड़ा देखा। पास में 315 बोर के दो खाली कारतूस मिले। परिजन घटनास्थल पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई गुड्डू ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। एक महिला के साथ अवैध संबंधों की वजह से हत्या की आशंका जताई। पत्नी रामलली की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। उधर, थानाध्यक्ष आरपी सिंह का कहना है कि वह झाड़-फूंक करता था। हो सकता है कि झाड़फूंक में किसी महिला के साथ गलत हरकत की हो। इसी में हत्या कर दी गई। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के ही थनैल गांव के सुखदेव सिंह पुरवा निवासी रामहित कुशवाहा और उसकी पत्नी लक्ष्मी (60) शनिवार को सरकार से मिले 6000 रुपये निकालने बैंक गए थे। रुपये निकालने के बाद रामहित गांव चला गया। पत्नी बाजार में खरीददारी करने को रुक गई।

देर रात तक वापस न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। रविवार को सुबह गांव से कुछ दूर केन नहर किनारे खेत में लक्ष्मी का शव मिला। मुंह से खून निकल रहा था। बैंक पासबुक, रुपये और कान के सोने के टाप्स गायब थे। रामहित ने आशंका जताई कि लुटेरों ने पहचान लेने पर उसकी हत्या कर दी। उधर, थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही बता दिया कि जहरीले कीड़े के काटने से मौत हुई है।




                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed