फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   XEN absent from the meeting, notice

मंडलीय बैठक से नदारद एक्सईएन को नोटिस

Sat, 30 May 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 30 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
XEN absent from the meeting, notice

मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी ने पोषण मिशन और 50 लाख रुपये लागत से बड़ी परियोजनाओें एवं बुंदेलखंड पैकेज के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मंडल स्तरीय बैठक से नदारद आवास-विकास परिषद के अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


कामों में कम प्रगति पर बांदा और चित्रकूट के अधिशासी अभियंताआें से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शनिवार को मयूर भवन सभागार में मंडल के चारों जिलों के अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक हुई। प्रभारी संयुक्त विकास आयुक्त/उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी ने योजनाओें का ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन


चित्रकूट में कार्यों की भौतिक प्रगति मात्र 8.60 प्रतिशत और बांदा मेें सिर्फ 13.79 फीसदी पाए जाने पर इन दोनों जिलाें के अधिशासी अभियंताओं से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। चित्रकूट मेें पहाड़ी से अरछा-बरेठी मार्ग पर सेतु और सड़क के पुनरीक्षित इस्टीमेट की स्वीकृति के लिए प्रमुख सचिव (पीडब्ल्यूडी) को अर्द्धशासकीय पत्र भेजने को कहा। सभी अधिकारियों से कहा कि जहां भी पैसे की कमी हो तो प्रमुख सचिव को उनकी ओर से पत्र भिजवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोबा-लौड़ी, महोबा-बिलबई, सूराचौकी-सिजहरी, कबरई-रेवई, कबरई-कहरा, सिरसीकलां मार्ग और गुखार गिरि परिक्रमा मार्गों के सुधार को निविदा आमंत्रित कर अनुबंध कराने के निर्देश दिए। हमीरपुर-कालपी मार्ग, लक्ष्मीबाई से भिलावा संपर्क मार्ग के लिए भी टेंडर और एग्रीमेंट के निर्देश दिए।

चित्रकूट में सिंचाई प्रखंड, कर्वी के 13 कार्यों के लिए 77.10 करोड़ मंजूर हुए हैं। इनमें 40.95 करोड़ जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 39.63 करोड़ खर्च हो गए हैं। शेष पैसा मंगाने के लिए मंडलायुक्त ने अपनी ओर से डीओ भिजवाने के निर्देश दिए।

मानिकपुर और राजापुर में तहसील निर्माण के लिए मुख्यालय से पैसा लेकर शीघ्र काम शुरू कराने को कहा। बांदा में पूल्ड हाउसिंग का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मौदहा (हमीरपुर) में आवासीय भवन निर्माण सुस्त चलने पर नाराजगी जताते हुए समाज कल्याण निर्माण निगम को तेजी लाने को कहा।

बांदा के मरका गांव मेें जीआईसी भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाने के बावजूद आरईएस द्वारा काम शुरू न किए जाने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। बुंदेलखंड पैकेज के कामों के बारे में निर्देश दिया कि गुणवत्ता के साथ काम हो।


साथ ही कार्यों के फोटोग्राफ भी पेश करने को कहा। इसके अलावा वन विभाग, चेकडैम आदि की भी समीक्षा की। 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाने के निर्देश दिए। बैठक में चारों जिलों के अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed