बांदा/बबेरू/अतर्रा/तिंदवारी। शहर सहित ग्रामीण अंचलों में पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने वट सावित्री का पूजन किया। कन्याओं को प्रसाद वितरित किया। देवी सावित्री की कथा सुनाई। उधर सोमवार को सोमवती अमावस्या और शनि जयंती होने से इसका महत्व और बढ़ गया।
सोमवार को सुबह से ही शहर नागाबाबा आश्रम, बुद्धराम कुआं आश्रम, कचहरी, बलखंडी नाका, बामदेव मंदिर, महामाई, जजी चौराहा, बिजली खेड़ा, चिल्ला चौराहा, अतर्रा चुग्गी चौकी वन विभाग की नर्सरी आदि में वट सावित्री के पूजन अर्चन के लिए महिलाओं की खासी भीड़ रही। महिलाओं वट वृक्ष का रोली, सिंदूर पुष्प आदि से पूजन किया।
बामदेव संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक अवस्थी का कहना है कि धार्मिक मान्यता है कि महिलाओं द्वारा वट वृक्ष की पूजा करने से लंबी आयु, सुख समृद्धि व अखंड सौभाग्य का फल प्राप्त होता है।