{"_id":"6a888fdb4a53ec81de0ebf46","slug":"workers-body-found-stuck-in-tree-after-18-hours-banda-news-c-212-1-sknp1006-151105-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 18 घंटे बाद पेड़ में फंसा मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 18 घंटे बाद पेड़ में फंसा मिला मजदूर का शव
Fri, 21 Aug 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो-4- मृतक चुन्नू वर्मा। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के बिसाहिल नाले में बृहस्पतिवार दोपहर डूबे मजदूर का शव करीब 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह आठ बजे बरामद कर लिया गया। शव घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर बबूल के पेड़ में फंसा हुआ पाया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधौरा निवासी संदीप ने बताया कि उनके पिता चुन्नू वर्मा (52) बृहस्पतिवार दोपहर घर से धान की रोपाई के लिए निकले थे। रास्ते में घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बिसाहिल नाले के पास अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में गिरकर डूब गए।
घटना की जानकारी तुरंत परिजनों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के सहयोग से नाले में खोजबीन शुरू की। रातभर चले तलाशी अभियान के बाद शुक्रवार सुबह गोताखोरों ने झाड़ियों और बबूल के पेड़ में अटके शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
चुन्नू वर्मा बटाई पर खेत लेकर किसानी और मजदूरी के जरिये अपने आठ बच्चों सहित पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे संदीप व दिलीप और छह बेटियां हैं, जिनमें से दो बेटियां और एक बेटा अभी अविवाहित हैं। घटना से मां कुसमा देवी सहित परिजन दुखी हैं।
अतर्रा कोतवाली निरीक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।