फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women's groups in the camp of one crore mega credit loan

मेगा क्रेडिट कैंप में महिला समूहों को एक करोड़ का ऋण

Sun, 01 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 01 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women's groups in the camp of one crore mega credit loan

बबेरू में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के जिला स्तरीय ऋण वितरण कैंप में राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के तहत 102 समूहों को एक करोड़ दो लाख रुपये ऋण वितरित किए गए।

विज्ञापन


बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, समूहों ने बुुंदेली गीत व नृत्य के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। अधिकारियों ने समय से ऋण अदायगी की सलाह दी। इस मौके पर बैंक चेयरमैन ने एटीएम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


गल्ला मंडी परिसर में रविवार को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक एके मिश्रा व राजीव गांधी परियोजना क्षेत्रीय प्रबंधक अनीता यादव ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण और हवन-पूजन व दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि बैंक प्रत्येक नागरिक को आर्थिक मदद के लिए तैयार है बशर्ते ऋण की अदायगी समय से करें। बैंक ऋण देने में पीछे नहीं रहेगा। समूह के जरिए महिलाएं स्वरोजगार कर स्वलंबी बन सकती हैं। राजीव गांधी परियोजना क्षेत्रीय प्रबंधक ने महिला समूह को मदद देने में बैंक की भूमिका की सराहना की।

बैंक प्रधान कार्यालय के शैलेंद्र सचान व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जेपी गुप्ता ने महिला समूहों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। बड़ोखर समूह की महिलाओं ने बुंदेलखंडी समूह गीत के जरिए स्वलंबी बनने का संदेश दिया। बैंक अधिकारियों ने समूहों को ऋण, पासबुक वितरित किया। बैंक चेयरमैन सुधांशु गौड़ ने स्थानीय शाखा में एटीएम को उद्घाटन किया।


कार्यक्रम में आरएम कार्यालय के सुरेशचंद्र जैन, बीडी सिंह, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक (बबेरू) जेपी गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता (कमासिन), वीके सिंह भदौरिया (पतवन), सहायक प्रबंधक नीरज सिंह, रामकिशुन त्रिपाठी (इंगुवामऊ), बीपी त्रिपाठी (जारी), जय किशोर मिश्रा (ब्यौंजा), सालिगराम त्रिपाठी ,सुशील, हरिश्चंद्र, राजीव गांधी परियोजना कोआर्डिनेटर पीएस मोहनन, अजय कुशवाहा समेत तमाम बैंक कर्मी व शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed