{"_id":"6418a8d8adf74a8451060ce4","slug":"women-honored-with-sushma-swaraj-award-banda-news-c-12-1-133351-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सुषमा स्वराज अवार्ड से महिलाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सुषमा स्वराज अवार्ड से महिलाएं सम्मानित
विज्ञापन
बांदा। भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित समारोह में जिले की प्रतिष्ठित महिलाओं को ‘सुषमा स्वराज्य अवार्ड’ से नवाजा गया। इन महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। भाजपा ने यह सम्मान वरिष्ठ नेता रहीं सुषमा स्वराज्य (पूर्व विदेश मंत्री) की स्मृति और सम्मान में दिए हैं।
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में विधायक ओममणि वर्मा ने सम्मानित महिलाओं के कार्यों को सराहा। साथ ही स्व. सुषमा स्वराज्य की चर्चा की। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने सभी का स्वागत किया और आभार जताया। पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, सुमन शर्मा, रागिनी शिवहरे, ममता मिश्रा, अर्चना शुक्ला, हेमलता वर्मा, मंजू देवी आदि भी मौजूद रहीं।
ये महिलाएं हुईं सम्मानित
डाॅ. दीपाली गुप्ता (प्राचार्य महिला डिग्री काॅलेज), डाॅ. शबाना रफीक (चिराग फाउंडेशन), शमीम बानो (प्रबंधक, आर्य कन्या इंटर काॅलेज), रश्मि गुप्ता निशा (एसीडी स्टूडियो), अंजू दमेले रानी (श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट), डाॅ. लक्ष्मी त्रिपाठी (गौ सेवा), डाॅ. सबीहा रहमानी (प्रवक्ता, महिला डिग्री काॅलेज), सुमन चौहान (जूडो कराटे), श्रद्धा पांडेय (डीसीओ गर्ल्स कमांडर), खुशी सिंह (डीसीयू), ममता गुप्ता (उद्यमी किसान), अनीता देवी ( सिलाई प्रशिक्षक) आदि शामिल हैं।