{"_id":"5f84957f8ebc3e9bd760c626","slug":"women-constables-in-plain-clothes-will-keep-an-eye-on-the-chaos-banda-news-knp58808804","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : सादे कपड़ों में महिला कांस्टेबल रखेंगी अराजकतत्वों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : सादे कपड़ों में महिला कांस्टेबल रखेंगी अराजकतत्वों पर नजर
विज्ञापन
महिला थाने में थाना प्रभारी व एंटी रोमियो प्रभारी को निर्देश देते पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारा
- फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने निर्देश दिए कि महिला अपराधों को लेकर पुलिस और महिला थाने सक्रिय होकर संजीदगी से कार्य करें। महानिरीक्षक ने सोमवार को महिला थाने का निरीक्षण किया।
कहा कि महिला थाना प्रभारी सविता श्रीवास्तव और एंटी रोमियो प्रभारी प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में दो टीमें गठित की जाएं। ये शहर कोतवाली में दर्ज महिला अपराधों के लंबित विवेचनाओं में से पांच-पांच पुराने मुकदमों की मौके पर जाकर विवेचना करें।
इनका जल्द निस्तारण कराएं। दोनों टीमों में दो-दो पुरुष कांस्टेबल भी रहेंगे। महिलाओं और बालिकाओं के आने-जाने वाले रास्तों और स्थलों पर सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं।
विज्ञापन
महानिरीक्षक ने महिला थाने का सघन मुआयना किया। सीसीटीवी कैमरे, मालखाना, विजिटर रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क और थाने की सफाई व्यवस्था देखी। निर्देश दिए कि थाने आने वाली महिलाओं से शालीनता से पेश आकर उनकी समस्याएं सुनें और मौके पर जाकर सुबूतों के आधार पर कार्रवाई करें।
महिला थाना और एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारियों को निर्देश दिए कि जहां महिलाओं और बालिकाओं की आमदरफ्त ज्यादा है और भीड़भाड़ रहती है। ऐसी जगहों पर सादे कपड़ों में अधीनस्थ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। ये अराजकतत्वों पर नजर रखेंगी। कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी को सूचित करेंगी।
यह भी निर्देश दिए कि अराजकतत्वों का एक रजिस्टर बनाकर उसमें उनका पूरा चिट्ठा दर्ज करें। उन पर लगातार नजर रखी जाए। कंट्रोल रूम को निर्देश दिया कि शहर में महिला संबंधी कोई भी अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल महिला थाना प्रभारी और एंटी रोमियो प्रभारी को सूचना दें।
महानिरीक्षक ने थाने की सफाई और रखरखाव पर थाना प्रभारी सविता और उपनिरीक्षक अनुपमा तिवारी को प्रशस्ति पत्र दिया। निरीक्षण के दौरान नगर क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा भी साथ थे।