फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   woman strangled to death

Banda News: महिला की गला दबाकर हत्या, शिनाख्त नहीं

Fri, 24 Feb 2023 04:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
woman strangled to death
गले पर दबाने के निशान, महिला की उम्र 40 वर्ष उम्र होने का अनुमान
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने शव मोच्युरी में रखवा दिया है।
मुरवल गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे ग्रामीणों ने महिला का शव पड़ा देखा। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी कोतवाल प्रभारी निर्मल बाजपेयी की सूचना पर एसपी अभिनंदन सीओ राकेश सिंह फोरेंसिक व डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे।
एसपी ने महिला की गला दबाकर हत्या करने का दावा किया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। डाग स्क्वायड को कोई सुराग नहीं मिला है। एसपी ने महिला की उम्र तकरीबन 40 वर्ष के आसपास होने की बात कही है। एसपी ने बताया कि विभिन्न थानों को महिला के शव की फोटो भेज दी गई है। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार महिला के शरीर पर साड़ी, ब्लाउज, स्वेटर, शाल, सैंडल व मोजे हैं।
विज्ञापन


इनसेट
खुलासे के लिए लगाईं तीन टीमें
एसपी अभिनंदन ने बताया कि प्रथमदृटया महिला की हत्या हुई है। उन्होंने वारदात का खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगाई हैं। इसमें बबेरू थाना प्रभारी, एसओजी और मुरवल चौकी पुलिस शामिल है। मुरवल चौकीदार बिल्लू की सूचना पर बबेरू कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ महिला की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed